मदनपुर: सदोसराय पहाड़ पर पुलिस ने दो शराब भट्टी ध्वस्त की, 5000 लीटर जावा महुआ किया विनष्ट, 30 लीटर महुआ शराब बरामद
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सदोसराय पहाड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। वैसे यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम की गई है। थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने मंगलवार की सुबह 8:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने जंगली पहाड़ी इलाके में चल रही दो अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर 5000 लीटर जावा महुआ विनि