नौगांव: महेवा: श्रीचतुर्भुज अखाड़ा मंदिर में श्रीराम महाकल्याण महायज्ञ संपन्न, विष्णु प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।महायज्ञ का समापन 31 मई को पूर्णाहुति के साथ हुआ। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम महेवा सहित आसपास के करीब 20 गांवों से पहुंचे धर्मप्रेमियों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।