मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर केस में बड़ा खुलासा, 2 साल तक कैद, टॉर्चर और कई मौतों का दावा, अब SIT करेगी पूरे मामले की जांच
मुजफ्फरनगर के चर्चित बंधुआ मजदूरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है।आरोप है कि 12 मजदूरों को दो साल तक बंधक बनाकर यातनाएं देकर जबरन काम कराया गया,जबकि कई मजदूरों की मौत होने का भी दावा किया गया है।मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं,लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार है।पूरे मामले की जांच के लिए अब SIT का गठन किया गया है,जबकि मुक्त मजदूरों को आर्थिक सहायता भी दी गई।