रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 440 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
रुद्रपुर के बिन्दुखेड़ा, रायपुर और अमरपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 10 जलती भट्ठियों को नष्ट करते हुए 22,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया और कुल 440 लीटर अवैध शराब बरामद की। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विभाग ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
#रुद्रपुर #ऊधमसिंहनगर #आबकारीविभाग #अवैधशराब #कच्चीशराब ExciseDepartment UttarakhandNews BreakingNews