तेनुघाट में सर्वोच्च न्यायालय,झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।समय लगभग साढ़े 4 बजे बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16,456 मामलों का निष्पादन कर लगभग आठ करोड़ उन्नासी लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया।