बिहार सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
जिला संवाददाता विनय यादव
जमुई। बिहार सरकार की नीतियों, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से गुरुवार को जमुई जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ।
धरने का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने किया। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की।
राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरना कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार का ध्यान राज्य में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं की ओर आकृष्ट कराना है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
Sono, Jamui | Sep 25, 2026