फुलवरिया: मऊ से भटनी ट्रेन में शिक्षक का बेटा लापता, फुलवरिया थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच जारी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक भटवलिया निवासी इम्तियाज अहमद शाह के पुत्र जो पूर्वांचल से मऊ भटनी ट्रेन पड़कर अपने घर आ रहे थे। लेकिन अचानक लापता हो गए। परिजन सदमे में तब आए जब युवक के मोबाइल से उनके पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था अब्बू लड़ाई हो गई है, ट्रेन में मार रहे हैं सब, छुप के मैसेज कर रहा हूं।