सोमवार की शाम 7:00 बजे जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में संपादित किए जाने वाले कार्यों के पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम को नियुक्ति किया