शाहजहांपुर।ईदगाह मैदान में लग रही नुमाइश को प्रशासन ने अचानक निरस्त कर दिया, जबकि दुकानें सज चुकी थीं और झूले लग गए थे। एक ज्ञापन में क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए आपत्ति जताई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।दूर-दराज से आए दुकानदारों का कहना है कि लाखों का सामान लग चुका है और अब भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।