पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में वार्ड सदस्य के भांजे की बारात में चली गोली, एक व्यक्ति घायल, आरोपी सहित 3 लोग गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 20, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के बेलौरी कालीगंज इलाके में वार्ड सदस्य के भांजे की बारात में बीती रात फायरिंग होने का मामला सामने आया है ।इस घटना में दूल्हे के दोस्त के बाएं पैर में गोली लगी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। घायल को जीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। जहां इलाज जारी है ।घायल युवक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है