कासगंज: गुरुवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, गौशाला, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड और नमामि गंगे फीडर होंगे प्रभावित
कासगंज में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रभूपार्क पर रूटीन टेस्टिंग और अनुरक्षण कार्य के चलते कल गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दौरान गौशाला, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड और नमामि गंगे फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।