मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में ज्ञान और संस्कार का संगम, बुक फेयर व समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कौशाम्बी पुलिस लाइन में रविवार को लगभग 3 बजे वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शोभा वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में भव्य बुक फेयर का आयोजन किया गया।