भीलवाड़ा: भाकलिया में बजरी माफियाओं का आतंक, बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर
बड़लियास थाना क्षेत्र के भाकलिया में बजरी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है,रविवार को बजरी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।