भीलवाड़ा: लव गार्डन के पास नाले में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लव गार्डन के पास स्थित नाले में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नाले में लाश तैरती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवाया।