लालबर्रा: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ मां कात्यायनी मंदिर बकोड़ा का नवरात्र अनुष्ठान, निकली भव्य शोभायात्रा
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर साईं ग्राम बकोड़ा स्थित अति प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। 19 मार्च से प्रारंभ हुए नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान का समापन शनिवार, 28 मार्च को 11 बजे जवारा विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस वर्ष मंदिर में कुल 113 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए थे, जिनमें 22 घी और 91 तेल के दीप