राजगढ़ी: नौगांव के चोपड़ा गांव की ध्याणियों ने ग्यारह गांव के आरध्य छलेश्वर महाराज को सोने का छत्र भेंट किया।
खाटल पट्टी के आराध्य देव छलेश्वर महाराज को चोपड़ा गांव की ध्याणियों ने साढ़े चार तोला सोने का छत्र भेंट किया है। ध्याणियों ने देव पालकी का चोपड़ा गांव पहुंचने पर फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही देवता को हरियाली, श्रीफल, चुनरी चढ़ा कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर ध्याणियों ने पंचायत चौक में स्थानीय पहनावे के साथ हारुल और तांदी नृत्य किया।