बैसा: बैसा- पुर्णियां के एसएसपी शौर्य सुमन ने रौटा थाना का किया औचक निरीक्षण
Baisa, Purnia | Jun 25, 2026 रौटा थाना में एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण बैसा (पूर्णियां) पुर्णियां के एस एसपी शौर्य सुमन ने बृहस्पतिवार को रौटा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और परिसर की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। एस एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कई अहम निर्देश दिए।