विदिशा नगर: विदिशा में 16 अगस्त तक रसोई गैस का सत्यापन कराएं, वरना आपूर्ति बंद हो जाएगी
जिले के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। शासन द्वारा गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनके गैस कनेक्शन अवैध मानकर बंद किए जा सकते हैं। गैस एजेंसी संचालक विवेक ठाकुर ने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि शहर के करीब 80 प्रतिशत उपभोक्ता केवाईसी करा चुके हैं।