सुल्तानगंज: सड़क हादसे में 2 युवक घायल, एक को किया गया रेफर
सुल्तानगंज–तारापुर मार्ग पर चाफा के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के कुमरसार निवासी सुमित कुमार और भागलपुर निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद आसपास के