अवंतिपुर बड़ोदिया: कुणाल चौधरी का आरोप: सरकार आपदा को इवेंट बनाकर जनता को गुमराह कर रही है
शुजालपुर। क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने केंद्र सरकार पर आपदा प्रबंधन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आपदा जैसी गंभीर परिस्थितियों को भी इवेंट में बदलकर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। चौधरी का आरोप है कि सरकार का पूरा ध्यान प्रचार-प्रसार और छवि निर्माण पर केंद्रित है, जबकि आमजन मूलभूत समस्याओं और संकटों से जूझ रहे हैं।