शिवहर: जिला में 8 जून तक बन्द रहेंगे सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल व कोचिंग संस्थान, डीएम पंकज कुमार
डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी के साथ-साथ कोचिंग संस्थान को भी 8 जून तक बंद कर दिया गया है. इस बीच शिक्षक स्कूल में पहुंचकर प्रतिदिन की तरह अपना कार्य करेंगे और जो भी गैर सरकारी स्कूल या कोचिंग संस्थान जांच के क्रम में खुले हुए पाए जाते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।