मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी चावल मिल के पीछे कुएं में मिला तिलक समारोह में शामिल होने गई अधेड़ महिला का शव
तिलक समारोह में शामिल होने गई एक अधेड़ महिला की शुक्रवार सुबह 10 बजे कुएं से शव बरामद किया गया। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र चियांकी चावल मिल के पीछे हुई। कुएं से शव निकालने में पुलिस ने भारी परेशानी हुई। सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक समाल अहमद ने बांस और झगड़ के सहारे शव निकालने में तत्परता दिखाई। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में लाया गया है।