नगर परिषद गरोठ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ISO प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इसके साथ ही नगर परिषद गरोठ मध्यप्रदेश की आठवीं नगरीय निकाय बन गई है, जिसे यह मान्यता मिली है। ISO सर्टिफिकेट मिलने से नगर परिषद की कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है