कोंडागांव: कोंडागांव में सहकारी संस्थाओं के समन्वय से किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन, विविधीकरण और जैविक खेती पर दिया गया जोर
सहकारी सप्ताह के द्वितीय दिवस जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कोण्डागांव शाखा में आज बुधवार को जिला सहकारी विकास समिति, किसान उत्पादक संगठन एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। शाम 5:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला विपणन अधिकारी एस.के. कनौजिया ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के समन्वय से किसानों को सामूहिक विपणन, भंडारण और ...