चायल: संजीवनी हॉस्पिटल के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कौशाम्बी। थाना सरायअकिल क्षेत्र के संजीवनी हॉस्पिटल के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी