ऊंचाहार: रत्नापर इटौरा बुजुर्ग गाँव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रत्नापर इटौरा बुजुर्ग गाँव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव की रहने वाली फूलकली ने बताया कि, पुरानी रंजिश के कारण पड़ोस के लोगों ने उसे व पति अवधेश व बेटे शैलेंद्र को मारा पीटा।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की