*मा0 प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी का शुभारम्भ*
*मा0 जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ**
*पुरानी कोतवाली परिसर कर्वी चित्रकूट में लगाई गई प्रदर्शनी*
---------------------------
सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के अन्तर्गत मां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षो के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़नें विषयक विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, मा0 भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी श्री नरेंद्र गुप्ता, माननीय पूर्व राज्य मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मा0 अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक बांदा /चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर पुरानी कोतवाली कर्वी परिसर में शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
सेवा संकल्प अभियान विकास प्रदर्शनी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पूरे जोश के साथ मां प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं आमजन से प्रदर्शनी को देखने का आह्नवान किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने बताया गया कि यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन हेतु पुरानी कोतवाली परिसर कर्वी के प्रांगण में प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग चित्रकूट द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षो की अविरल जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत 2047, आशीर्वाद का दीया से जनसेवा महाकुम्भ, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फस्ट, इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का पुनर्विकास एवं जीर्णोद्धार, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज सुशासन, एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं को विस्तारपूर्वक चित्रण किया गया है।
प्रदर्शनी शुभारम्भ के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ अश्वनी कुमार अवस्थी, श्री रमाकांत पांडेय,जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी/जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी़ संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।
*सूचना कार्यालय चित्रकूट द्वारा प्रसारित*