तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्कूल पढ़ने गई छात्रा अचानक हुई लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र एक गांव की छात्रा केअपहरण का मामला सामने आया है।परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।बताया जाता है की सुबह छात्रा रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गईथीलेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची।परिजनों ने अपने नाते-रिश्तेदारों में पता किया लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं लग सका।थाना अध्यक्ष ने बताया छात्रा की तलाश की जा रही।