चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बालू घाटों के लिए एक लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान बताया गया है कि बूढ़ी गंडक नदी के सकरौली छररापट्टी, संजात, पबड़ा एवं सिउरी के बालू घाट के संचालन हेतु लोक सुनवाई आयोजित की गई।