धनघटा के मुखलिसपुर गांव में तीन भाइयों के संयुक्त मकान पर तीसरे भाई ने बिना सहमति पंजाब नेशनल बैंक से लोन ले लिया। जांच अधूरी है, लेकिन मकान खाली करने का नोटिस जारी हो गया है। दो भाइयों के परिवारों को अब बेघर होने का खतरा है। प्रशासन से तत्काल न्याय की मांग की गई है।