मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में विशेष अभियान में 24 घंटे में 256 लोगों की गिरफ्तारी, 197 को भेजा गया जेल
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला अंतर्गत पुलिस उप-महानिरीक्षक,चंम्पारण क्षेत्र बेतिया के आदेशानुसार विशेष समकालिन अभियान के तहत कुल कांड में वारंट,जेल भेजे गए अभियुक्त, इश्तिहार,कुर्की निष्पादन इत्यादि में पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 256 गिरफ्तारी हुई है जिसमें 197 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। जानकारी पुलिस के द्वारा रविवार शाम करीब 04:29 बजे दिया गया।