मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी में कांग्रेस ने प्रमंडलीय महिला शक्ति संवाद (आधी आबादी, पूरा हक) कार्यक्रम का शुभारंभ किया
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला कांग्रेस के द्वारा प्रमंडलीय महिला शक्ति संवाद (आधी आबादी, पूरा हक) कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना,उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैल