फिरोज़ाबाद: रामनगर SBI बैंक के पास बाइक रिपेरिंग के दौरान कुछ लोगों ने तराजू वाले बाँट से डॉक्टर पर किया जान लेवा हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर SBI बैंक के पास बाइक रिपेरिंग के दौरान अजय राणा नामक डॉक्टर पर तराजू वाले बाँट से जान लेवा हमला कर दिया। घायल डॉक्टर ने मामले को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायल को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।