कायमगंज: पंजाब के मोहाली में गांव अताईपुर निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
कायमगंज कोतवाली के गांव अताईपुर निवासी विनोद कुमार पिछले 2 साल से पंजाब के मोहाली में मजदूरी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने करीब एक माह पहले अपनी 45 वर्षीय पत्नी नीरज को भी मोहाली बुला लिया था।गुरुवार को सड़क पार करते समय कार ने महिला नीरज को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात नीरज का शव गांव अताईपुर पहुंचा।