नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री नव्या सिंह और सेनापति अभय गौतम समेत सभी छात्र नेताओं ने अपने पद और जिम्मेदारी की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना से हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार दिवाकर मिश्र ने छात्रों को ईमानदारी, नेतृत्व और परिवारिक एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य, शिक्षक और अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।