हमीरपुर: हमीरपुर में बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल का गिरा स्लैब, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल
जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की खबर है। कई मजदूरों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं