बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि इस बार मुजफ्फरपुर जिले में 1995 का रिकॉर्ड टूटेगा। उनके अनुसार, जिले की 11 विधानसभा सीटों में से सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। उन्होंने जनता के अपार समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।