बेगूसराय: एसपी ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी शिकायतें
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन सोमवार की दोपहर 3:00 किया. इस दौरान कुल 18 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.