बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधा, कहा- अपनी सरकार में लूट और डकैती का रोजगार दिया
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने सोमवार की सुबह 08:00 बजे लालू यादव पर एक फिर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने सरकार में लूट और डकैती का रोजगार दिया था. आज डबल इंजन की सरकार बिहार में लगातार उद्योग और रोजगार देने का काम कर रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आ रहे हैं. किसानों को सौगात देंगे.