बेगूसराय: GD कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया
जीडी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार की शाम 04:00 बजे सम्पन्न हो गया. सम्मेलन के समापन सत्र के मौके पर सर्वश्रेष्ठ 10 शोधपत्रों प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया. इस मौके पर समापन सत्र के मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो गणेश महतो ने जानकारी दी.