दमोह: बम्हौरी माला मानगढ़ में शासकीय भूमि पर दीवार निर्माण का आरोप, भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार संग एसपी को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jul 9, 2026 दमोह बम्होरी माला मानगढ़ गांव के एक पीड़ित परिवार के साथ भीम आर्मी कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जगदीश अहिरवार पर शासकीय भूमि पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया और निर्माण हटाने की मांग की। जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव ने कहा कि परिवार लंबे समय से न्याय मांग रहा झूठे केस में फंसाने की धमकी भी मिली।