बांसवाड़ा: लियो सर्कल के पास लहूलुहान हालत में मिला अज्ञात युवक, राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एमजी अस्पताल में कराया उपचार
सदर थाना क्षेत्र के लियो सर्कल के पास उस समय सनसनी फैल गई,जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। अज्ञात युवक को लहूलुहान और दर्द से तड़पता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची।