पूरनपुर: महंदखास हिन्दू बाहुल्य गांव के पास खेत में फिर मिले पशुओं के पुराने अवशेष, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांवों के पास खेंतों में गोवंश पशुओं के अवशेष हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बरामद कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पहला मामला रामपुर तालुके महाराजपुर, दुसरा मामला महंदखास, तीसरा मामला खमरिया पट्टी, चौथा मामला सामाजिक वानिकी और पाँचवा मामला फिर महंदखास का है। फिर पशुओं के अवशेष मिले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।