पूरनपुर: मोहनपुर जप्ती में दबंग लोग गरीब दंपति को नहीं काटने दे रहे गेहूं की फसल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती की रहने वाली राजकुमारी पत्नी लालजीत ने बताया कि उस्के पति के हिस्से की जमीन पर वह काबिज है और फसल कर अपने बच्चों का गुजर बसर करती हैं। आरोप है देवर अपने सुसराल के लोगों की मदद से उसके हिस्से की कृषि भूमि पर भी अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। इसी के चलते वह इस से पहले भी गन्ने की फसल को नष्ट कर चुका है।