पूरनपुर: गांव नारायणपुर की महिला से शादी के बाद कार और ₹10 लाख की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर की रहने वाली अंकिता सिंह का विवाह आवास विकास आगरा, हाल निवासी सारे होम्स सेक्टर 92 गुड़गांव के साथ हुआ था। बेटी की विदाई के दौरान परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद पति और सास अतिरिक्त दहेज में 10 लाख की नगदी और स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मामले में मुकदमा दर्ज।