डीग: डीग में एलपीएस-4 योजना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा स्मरण पत्र
Deeg, Bharatpur | May 11, 2026 भारतीय किसान संघ के बैनर तले सोमवार को डीग जिला मुख्यालय पर किसानों ने एलपीएस-4 योजना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर मयंक मनीष को मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा। बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों ने अपनी पैतृक कृषि भूमि बचाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।