घोड़ाडोंगरी: चोपना क्षेत्र में उत्साह, विधायक गंगा उइके ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न, बंगाली समाज के साथ साझा की झलमुरी
रविवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चोपना क्षेत्र में बंगाल की जीत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके अपने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंगाली समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।