डुमरांव: मुहर्रम को लेकर डुमरांव में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 डुमरांव थानाक्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम 6 बजे डुमरांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था।