हुज़ूर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तात्या टोपे स्टेडियम में नागरिकों के साथ मंत्री कृष्णा गौर ने किया योगाभ्यास
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ,संतुलित और अनुशासित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दियाा |