बाह: मूसलाधार बारिश में पिनाहट किले की दीवार ढही, मकान क्षतिग्रस्त; बच्चे बाल-बाल बचे
पिनाहट में मूसलाधार बारिश के चलते गुरुवार की रात पिनाहट के ऐतिहासिक किले की बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। दीवार किले के नीचे बसी मल्हन टूला बस्ती के एक मकान पर आ गिरी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहे बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने से घर में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। शुक्रवार सुबह 8 बज